फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: रनवे पर फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका; यात्रियों में मचा हड़कंप, हुआ हंगामा

Tue, 19 Aug 2025 10:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

स्पीड बढ़ते ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई जिस कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Spicejet - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में भारी बारिश की वजह से विमानों का संचालन प्रभावित है। मंगलवार को मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब सात घंटे देरी से शाम 5:40 बजे लैंड हुई। गोरखपुर से यह विमान शाम 6:30 बजे उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंचा। स्पीड बढ़ते ही तकनीकी खराबी आ गई जिस कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने पर कुछ यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया लेकिन उन्हें शांत करा दिया।

विज्ञापन


खराब मौसम की वजह से मंगलवार को मुंबई और दिल्ली की उड़ानें प्रभावित रहीं। मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 196 सुबह 10:30 की जगह शाम 5:40 बजे लैंड हुई। बताया जा रहा है कि मुंबई में भारी बारिश की वजह से रनवे पर पानी भर गया था। इस वजह से विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। इस फ्लाइट के सात घंटे देरी से आने की वजह से गोरखपुर से सुबह 11:30 बजे जाने वाली फ्लाइट एसजी197 को री-शेड्यूल करना पड़ा।

शाम 6:30 बजे फ्लाइट को उड़ान भरना था। जैसे ही रनवे पर विमान ने स्पीड बढ़ाई तब उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोकना पड़ा। फ्लाइट में 170 यात्री बैठे थे। इमरजेंसी ब्रेक लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। तुरंत उन्हें उतारा गया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। रात तक क्लीयरेंस न मिलने की वजह से फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन


मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। उसे रनवे पर रोक दिया गया। बाद में इसे उड़ाने के लिए क्लीयरेंस नहीं मिला, जिस वजह से कैंसिल कर दिया गया। विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को रिफंड कर दिया गया है। -आरके पराशर, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें