हरपुर बुदहट। पकड़ी बरौली की रहने वाली गरिमा उपाध्याय ने पति मोनू उपाध्याय के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में उसने पति पर नशे में धुत होकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पति रोजाना शराब के नशे में मारपीट करता है। बुधवार रात नौ बजे शराब के नशे में धुत्त होकर वह उसके मायके मदनपुरा पहुंचा। इसके बाद उसे और मां मंशा चौबे को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मोनू उपाध्याय पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।