सरदारनगर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनबरसा चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरीखास बसंत टोला निवासी परदेशी पासवान (35) बृहस्पतिवार रात में सोनबरसा बाजार में फोरलेन पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।