फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नशे में धुत कार सवार ने दो कार और बाइक में मारी ठोकर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर थाना क्षेत्र की घटना, पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा कार चालक
विज्ञापन

-घायल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के असुरन चौराहे के पास बुधवार रात नशे में धुत कार सवार ने पहले दो कार फिर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विशाल शाह के हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उधर, लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार चालक पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम मदर टेरेसा रोड निवासी विशाल शाह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। महुआ तिराहे पर उनकी फल की दुकान है। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:30 बजे विशाल शाह इस्माइलपुर स्थित बुआ के घर से अपने क्वार्टर लौट रहे थे। जब वह असुरन चौराहे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने पहले दो कारों में टक्कर मारी और फिर उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार चौराहे पर बने गोलंबर से जा टकराई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक शराब के नशे में था और पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें