फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के मौसम का हाल: रिमझिम फुहारों ने कराया सावन का अहसास, मौसम हुआ सुहाना

Mon, 25 Sep 2023 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से निकली ठंडी हवाओं के चलते गोरखपुर और आसपास वर्तमान में मानसून का ट्रफ यानी हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे मौसम का मिजाज बदला है। चार दिन पहले तक बारिश नहीं होने से लोग तीखी धूप की चलते उमस भरी गर्मी से परेशान थे।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश व रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना हो गया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को पूरे दिन बदली छाने और रिमझिम फुहारों से लोगों ने सावन का अहसास किया। शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अभी चार दिन और मौसम सुहाना बने रहने का आसार जताया है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से निकली ठंडी हवाओं के चलते गोरखपुर और आसपास वर्तमान में मानसून का ट्रफ यानी हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे मौसम का मिजाज बदला है। चार दिन पहले तक बारिश नहीं होने से लोग तीखी धूप की चलते उमसभरी गर्मी से परेशान थे।

इसे भी पढ़ें: पति की आपबीती से पुलिस भी हैरान: पहली रात पत्नी बोली- पैर छुओ, मैं तुम्हारी मां हूं..अब करती है पिटाई
विज्ञापन


बाद में मौसम ने करवट लिया और बदली छाने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह और दोपहर में हुई बारिश से लोग तरबतर होते रहे। हालांकि आसमान में जिस प्रकार काले बादल छा रहे हैं उस प्रकार झूम कर बारिश नहीं हो रही है। जिसके चलते सितंबर में औसत बारिश से अभी काफी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 8.30 बजे से रविवार की सुबह 8.30 बजे तक मौसम विभाग ने महज एक मिमी बारिश दर्ज की है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें