फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार बस स्टैंड पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, सात ठेले जब्त

Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 कुर्सियां, 19 टायर और आठ मेज भी नगर निगम ने कब्जे में लीं, दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया
विज्ञापन


गोरखपुर। बिहार बस स्टैंड पर अतिक्रमण कर ठेले लगाने वालों के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थ बेचने वाले ठेलों समेत आसपास रखे अन्य सामान को हटवाया गया। लावारिस मिले सात ठेलों को जब्त कर नगर निगम के स्टोर में भेज दिया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल ने सात ठेलों के अलावा 16 प्लास्टिक की कुर्सियां, 19 टायर, एक पानी की टंकी और लकड़ी व प्लास्टिक की आठ मेज जब्त कीं। टीम ने ठेला संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बस स्टैंड के अंदर और बाहर किसी भी तरह का ठेला नहीं लगाया जाए। प्रवर्तन दल ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक दिनेश बिरोनिया और सुपरवाइजर दिलीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें