फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दिन बाद 50 घरों में शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

Mon, 29 Apr 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान गोपलापुर में क्षतिग्रस्त हो गई थी पेयजल की पाइपलाइन
विज्ञापन

रविवार सुबह जलकल कर्मियों ने दुरुस्त की पाइपलाइन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल की पाइपलाइन को शुक्रवार को कर्मचारियों ने ठीक कर दिया। इसके बाद प्रभावित 50 घरों में आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन

गोपलापुर में शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। इसमें नाला निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। अभियान के दौरान कुछ घरों की पेयजल कनेक्शन पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब 50 घरों में दूषित पानी पहुंचने लगा। दो दिन बाद रविवार को जलकल विभाग ने इसे दुरुस्त करा दिया, जिसके बाद घरों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी। जलकल के सहायक अभियंता सत्येश सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें