फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मलबा गिरने से नालियां चोक, लोगों परेशान

Mon, 27 Apr 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हड़हवा फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज और फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान गिराए जा रहे मकानों के मलबे से नालियां चोक हो गई हैं। नाली ओवरफ्लो हाेने से पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे राहगीरों और आसपास के निवासियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

समस्या के समाधान के लिए रविवार को स्थानीय लोगों ने पार्षद ऋषि मोहन वर्मा के आवास पर बैठक की। लोगों ने नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था ठीक कराने की मांग उठाई। पार्षद ने बताया कि सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज के साथ नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया है।
पार्षद ने कहा कि जब तक स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक नाले में भरे मलबे की सफाई कराई जाए या फिर पंपसेट अथवा कच्ची नाली के जरिए पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। बैठक में दिनेश शर्मा, भगवान सिंह, केशव उपाध्याय, भारत भूषण मौर्य, मनीष वर्मा और आशुतोष सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें