फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: देवरिया हाईवे से अब दूर होगा जलभराव का नरक, 50 हजार शहरवासियों को मिलेगी राहत

Mon, 21 Aug 2023 02:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधिशासी अभियंता कुंवर सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि सिंघड़ियां से रानीडीहा तक नाला निर्माण के संबंध में सर्वे कराया गया है। इसकी विस्तृत योजना बनाकर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में जलजमाव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया हाईवे के किनारे के मोहल्लों को जलभराव से निजात दिलाने की पहल हुई है। सिंघड़िया से रानीडीहा तक नए नाला का निर्माण कराया जाएगा। करीब 1800 मीटर आरसीसी नाला के निर्माण में करीब पौने तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। स्थानीय पार्षद ने बताया कि नाला बनने से करीब 50 हजार शहरवासियों को जलभराव से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


देवरिया रोड पर सिंघड़िया से रानीडीहा तक जलभराव की समस्या से लोग परेशान होते हैं। जलभराव की वजह से आरके पुरम, मालवीय नगर, वंसुधरा कॉलोनी, अनंतपुरवा, बसेरा कॉलोनी, प्रीति विहार और दिव्य नगर गोल्ड सहित अन्य मोहल्लों की 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होती है। मोहल्ले के लोग समस्या से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता सच्चिदानंद सिंह, अवर अभियंता अशोक ने विधायक विपिन सिंह की मौजूदगी में अपनी टीम के साथ सर्वे किया। कहां पर किस तरह की समस्या आती है। नाथे का पानी कैसे हाइवे के दूसरी तरफ ले जाया जाएगा, सहित अन्य बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार की। ताकि जल्द से जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। पार्षद राजा यादव ने बताया कि नाला बनाने का सर्वे हो गया है। इसके अलावा मोहल्लों में 2200 मीटर आरसीसी सड़क भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पारसनाथ ने कहा कि अभी तो कम पानी बरसा है। यदि ठीकठाक बरसात हो जाए तो घरों में पानी पहुंच जाता है। नाला बनने की जानकारी मिली है। इससे घुटने भर पानी में नहीं चलना पड़ेगा।

कपिल यादव ने कहा कि कुछ अधिकारी लोग आए थे। उन लोगों ने नाला बनाने के लिए सर्वे किया है। इस नाला का पानी सड़क की दूसरी खींचकर कर इंजीनियरिंग कॉलेज के नाले में मिलाया जाएगा।

संजय कुमार ने कहा कि यहां पर पानी बरसते ही सभी ओर जलभराव हो जाता है। एक पुराना नाला है, जिससे पानी नहीं निकल पाता है। इसलिए काफी दिनों से नाला बनाए जाने की मांग की जा रही थी।

सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका काम बरसात के पहले ही शुरू कराया जाना चाहिए था। यदि इस समय तेज बारिश होती तो लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती। नाला बन जाएगा तो मोहल्लों का पानी आसानी से निकल जाएगा।


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधिशासी अभियंता कुंवर सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि सिंघड़ियां से रानीडीहा तक नाला निर्माण के संबंध में सर्वे कराया गया है। इसकी विस्तृत योजना बनाकर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें