महावीर छपरा/बेलीपार। क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के पास सोमवार को एक ओवरलोड वाहन नाली के स्लैब पर चढ़ गया, जिससे स्लैब टूट गया और वाहन का पहिया गड्ढे में फंस कर पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली जब सड़क के किनारे बने नाली के स्लैब पर चढ़ा तो स्लैब कमजोर होने की वजह से वाहन का भार सहन नहीं कर सका और स्लैब टूट गया। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।