पुण्य तिथि पर याद किए गए डॉ वाईडी सिंह गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पूर्व विधान परिषद सदस्य व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वाईडी सिंह की पुण्य तिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया। पदाधिकारी बेतियाहाता स्थित उनके आवास पर गए और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।अध्यक्ष डॉ. एससी कौशिक ने कहा कि डॉ. वाईडी सिंह 1975 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हुए। विभागाध्यक्ष तक पहुंचे। 2004 तक मासूम बच्चों के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने ओआरएस व स्तनपान संवर्धन के क्षेत्र में गोरखपुर को देश में एक विशिष्ट स्थान दिलाया। इंसेफेलाइटिस महामारी से ग्रसित बच्चों की लगभग 30 वर्षों तक सेवा की। 2004 में विधानसभा परिषद के सदस्य चुने गए। उनकी छवि एक ईमानदार, बेदाग व जुझारू नेता की रही।इस अवसर पर सचिव डॉ. राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. विश्वमोहन भाटिया व प्रादेशिक कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. डीके सिंह मौजूद रहे।