गोरखपुर की डॉ समृद्धि सिंह पुत्री यशपाल सिंह का चयन डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ, में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। डॉ समृद्धि सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता केपी सिंह
(पूर्व सदस्य विधान परिसर ) की पौत्री एवं यशपाल सिंह पूर्व (जिला शासकीय अधिवक्ता फ़ौजदारी ) की पुत्री हैं।
डॉ समृद्धि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है इनके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पांच से अधिक शोधपत्र प्रकाशित है। वर्तमान में वह दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के पद पर कार्यरत हैं। इनके इस उपलब्धि में इनके पति डॉ आकाश कुमार सिंह समस्त गुरुजन एवं परिवारवालों का योगदान विशेष योगदान रहा है ।