फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: गोरखपुर में बोले तोगड़िया, अयोध्या में राम मंदिर बन गया...काशी व मथुरा में भी मंदिर बनेगा

Thu, 18 Jan 2024 12:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा सभी देशवासियों के लिए खुशी का पल है। देश 500 वर्षों तक इसका इंतजार करता रहा। कार सेवकों का बलिदान सफल हुआ है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण सनातन धर्म के लिए उत्साह और सौभाग्य का दिन है। राम सबके हैं और सबको उत्सव मनाना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, अब काशी और मथुरा में भी मंदिर बनेगा। शंकराचार्यों के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूरी बनाने के सवाल पर कहा कि मैं शंकराचार्यों पर बोलने योग्य नहीं हूं।

विज्ञापन


धन्यवाद यात्रा के दौरान गोरखपुर पहुंचे डॉ तोगड़िया गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू थे। विपक्षी पार्टियों द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को स्वीकार नहीं करने के सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि राम सबके हैं। 500 वर्षों तक जिन्होंने संघर्ष किया आज भी उनकी पीढ़ी के लोग ध्भाजपा, सपा और कांग्रेस में हैं। उनके पुरखों के कारण ही राम मंदिर बना है, ऐसे में सभी को मिलकर राम मंदिर का उत्सव मनाना चाहिए। मुझे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिला है। वर्षों से जिस पल का इंतजार था, उस पल का साक्षी बनने के लिए अयोध्या जाउंगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में राम मंदिर के लिए आंदोलन की रूपरेखा वर्ष 1984 में दिल्ली की प्रथम धर्म संसद में तय हुई थी। इसमें तीर्थ स्थान मुक्ति यज्ञ समिति की भी रचना हुई थी, जिसके अध्यक्ष गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ बनाए गए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के लिए अपनी अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि अशोक सिंघल, विष्णु हरि डालमिया, महंत अवेद्यनाथ समेत जिन प्रमुख लोगों ने राम मंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई है, उन्हें भारत रत्न देकर सम्मानित करना चाहिए।

एक लाख गांवों में जलाएंगे आठ करोड़ दीये
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा सभी देशवासियों के लिए खुशी का पल है। देश 500 वर्षों तक इसका इंतजार करता रहा। कार सेवकों का बलिदान सफल हुआ है। 22 जनवरी को देश के 450 जिलों और एक लाख से ज्यादा गांव में आठ करोड़ दीप जलाकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अपनी खुशी का इजहार करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें