इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का चुनाव रविवार को सीतापुर आई हॉस्पिटल स्थित आईएमए भवन में संपन्न हुआ। प्रेसीडेंट इलेक्ट पद पर डॉ. नरेंद्र देव और डॉ. नदीम अर्शद आमने-सामने थे। इसमें डॉ. नरेंद्र देव को 390 और डॉ. नदीम को 312 मत मिले थे। इस तरह डॉ. नरेंद्र ने 78 मतों से जीत हासिल की। डॉ. आरपी शुक्ल ने वर्तमान सत्र के लिए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का चुनाव रविवार को सीतापुर आई हॉस्पिटल स्थित आईएमए भवन में संपन्न हुआ। इसमें अगले साल के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट इलेक्ट) पद के लिए डॉ. नरेंद्र देव ने जीत हासिल की है। डॉ. भारतेंद्र जैन उपाध्यक्ष बने। डॉ. आरपी शुक्ल ने वर्तमान सत्र के लिए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
चुनाव में 770 मतदाता थे। उनमें से 708 चिकित्सकों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. वीएन गुप्ता, डॉ. बीबी गुप्ता और डॉ. जेपी जायसवाल ने चुनाव संपन्न कराया। मतदान और मतगणना के बाद देर शाम सभी पदों पर विजेता प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई।
Trending Videos
प्रेसीडेंट इलेक्ट पद पर डॉ. नरेंद्र देव और डॉ. नदीम अर्शद आमने-सामने थे। इसमें डॉ. नरेंद्र देव को 390 और डॉ. नदीम को 312 मत मिले थे। इस तरह डॉ. नरेंद्र ने 78 मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच था। इसमें डॉ .भारतेंद्र जैन 468 मत के साथ विजयी हुए।
डॉ. महेंद्र गुप्ता दूसरे और डॉ. सीमा शाही तीसरे स्थान पर रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. देवेंद्र कुमार भगनानी ने 412 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अमरेश कुमार सिंह को 139 मत से शिकस्त दी। डॉ. अमरेश को 273 मत मिले थे।
डॉ. वाई सिंह पिछले वर्ष ही दो सत्र के लिए सचिव चुने गए थे। इसमें से उनका पहला सत्र समाप्त हो गया, जबकि इस नई कार्यकारिणी के साथ दूसरे सत्र की शुरुआत हो गई।
इन दस पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
उपाध्यक्ष नर्सिंग होम एसोसिएशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ : डाॅ. सुरहिता करीम
उपाध्यक्ष, प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग : डाॅ. केपी यादव
संयुक्त सचिव, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ : डाॅ. दिनेश चंद्रा
वैज्ञानिक सचिव : डाॅ. ओंकार राय
स्पोर्ट्स सचिव : डाॅ. सतीश कुमार जायसवाल
सांस्कृतिक सचिव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ : डाॅ. बबिता शुक्ला
डॉक्टरों के साथ रहेगा संगठन, अवैध अस्पतालों खिलाफ होगी सख्ती
आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र देव ने कहा कि डॉक्टरों की हर समस्या आईएमए की समस्या मानकर निस्तारण किया जाएगा। डॉक्टरों और मरीजों के बीच अच्छे रिश्ते बनाने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा डॉक्टरों के साथ मीटिंग कर उनकी अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।
संगठन हर डॉक्टर के साथ खड़ा रहेगा। डॉक्टरों के किसी भी मुद्दे पर सभी सदस्य एक साथ, एक राय रहेंगे। अवैध नर्सिंग होम या किसी गलत आचरण करने वाले के साथ संगठन या उसका कोई पदाधिकारी साथ नहीं देगा। उपाध्यक्ष डॉ. भारतेन्द्र जैन ने कहा कि संगठन में एक अच्छा वतावरण रखेंगे, जिससे मरीजों को अच्छी सुविधा मिल सके।