-स्वदेशी विचार नहीं भारत को सशक्त बनाने का एक मात्र मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आजमगढ़ स्थित एक निजी अतिथि गृह में आयोजित ''''अंतरराज्यीय स्वदेशी संकल्प यात्रा'''' के दौरान संगठनात्मक बैठक में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. मुकेश शुक्ला को स्वदेशी जागरण मंच का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। वहीं अजीत पाल व डॉ. अमित मणि त्रिपाठी को सह संयोजक बनाया गया है। हरिश चंद जायसवाल को विभाग प्रमुख व आलोक भारती को संपर्क प्रमुख बनाया गया है।
डॉ. मुकेश शुक्ला ने कहा कि स्वदेशी एक विचार नहीं बल्कि भारत को सशक्त बनाने का मार्ग है। वह यह प्रयास करेंगे कि स्वदेशी गांव-गांव तक पहुंचे। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और अपनी सांस्कृतिक एवं आर्थिक जड़ों से जुड़ना ही संगठन का लक्ष्य है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे जनपद के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम स्तर तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।