फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. माया गोला को मिला आयाम सम्मान

Mon, 26 Feb 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। विमर्श केंद्रित संस्था आयाम द्वारा रविवार को प्रेसक्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2023 का आयाम सम्मान हिंदी की कवयित्री डॉ. माया गोला को दिया गया। डॉ. माया अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में सह आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एकल काव्य के अंतर्गत अपनी कविता का पाठ किया।

इस अवसर पर असीम सत्यदेव ने कहा कि जिस बात पर डॉ. माया गोला का विश्वास है, उनकी कविता उसी का विस्तार है। रंजना जायसवाल ने कहा की प्रेम के विरुद्ध कविता नहीं की जाती, कविता नफरत के विरुद्ध ही होती है, वह इसलिए कि दुनिया नफरत से नहीं चलती और हम अपनी दुनिया में इसका प्रवेश नहीं होने देना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. भारत भूषण ने कहा की इस दुनिया में तीन तरह की श्रेणी है। धन्यवाद ज्ञापन आयाम के संयोजक देवेंद्र आर्य ने किया। संचालन अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें