फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 करोड़ से बनेगा पांडेयहाता शॉपिंग काम्पलेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वीकृति के लिए शासन में भेजी गई डीपीआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। विरासत गलियारा निर्माण से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए पांडेयहाता में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की जा रही है। योजना की स्वीकृति के लिए डीपीआर शासन में भेजी गई है।
विज्ञापन


नार्मल टैक्सी स्टैंड के पास नजूल की करीब 1000 वर्ग मीटर भूमि पर इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। जिला प्रशासन की ओर से यह जमीन गोरखपुर नगर निगम को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की ओर से तैयार डीपीआर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार भवन के बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा होगी, जबकि भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर 40 से अधिक दुकानें बनाई जाएंगी। बेसमेंट के अलावा सरफेस पार्किंग में 25 चार पहिया और 40 दो पहिया वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें