फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: जेल में कैदी की आत्महत्या सीसीटीवी में कैद, सड़क पर उतरे लोगों से पुलिस की झड़प

Sun, 10 Oct 2021 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।

सार

जिला पुलिस कार्यालय सुनसारी के प्रमुख संजय सिंह थापा ने कहा कि पुलिस पर हमला करना उचित नहीं है। क्योंकि सीसीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
नेपाल में झड़प। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल पुलिस के हिरासत में एक बंदी की मौत के बाद जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी परिसर में तनाव का माहौल है। अभद्र व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार भोकरहा-5 निवासी मोहम्मद हकीम साह की पूछताछ के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजन और पुलिस समेत भीड़ के बीच दोहरी झड़प हो गई। झड़प में पुलिस समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। झड़प में पुलिस कार्यालय और परिसर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस पर लाठियों से एक समूह के हमले के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे को भी जाम कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय सुनसारी के प्रमुख संजय सिंह थापा ने कहा कि पुलिस पर हमला करना उचित नहीं है। क्योंकि सीसीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने आत्महत्या की है। कार्यालय और इनारुवा बाजार क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। हालात नियंत्रण में है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें