फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत छह आरोपी पर दहेज उत्पीड़न केस दर्ज किया है। एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पीड़िता रजिया खातून निवासी टाउन एरिया वार्ड नंबर 9 पिपरा सहजनवा गोरखपुर ने अपने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 8 मई 2016 को फिरोज अली के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। निकाह के बाद वह विदा होकर ससुराल पहुंची। कुछ समय बाद ससुराल वाले कम दहेज को लेकर ताना मारकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसके दो बच्चे पैदा हुए। ससुराली दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। कई बार पंचायत होने के बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। 6 अप्रैल 2025 को उसका समस्त स्त्रीधन छीनकर बेटी को अपने पास रखकर उसको घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें