फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की तहरीर पर उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद बरवां निवासी वेद प्रकाश ने अपनी पुत्री वंदना की शादी जून 2020 में राजघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चकला दोयम निवासी किशन निषाद के साथ रीति रिवाज के साथ की थी। शादी में दो लाख नकद के अलावा बाइक, सोने की चेन और अन्य घरेलू सामान दिए थे।
आरोप है कि शादी के तीसरे दिन से ही ससुराल के लोग गाड़ी की मांग करने लगे। 30 जनवरी 2023 की सुबह सभी लोग उसे गाली देते हुए उसे मारना-पीटना शुरू कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें