फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क से सामान हटाने को कहने पर कार में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिवारीपुर इलाके की है घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

- चार दिसंबर को हुई घटना, आरोपी दुकानदार की तलाश में पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार में जाम लगने पर सड़क पर रखे सामान को हटाने के लिए कहने पर दुकानदार ने कार में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों संग मिलकर कार पर पथराव कर दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवारों को चोटें भी आईं। कार सवार की तहरीर पर तिवारीपुर पुलिस ने आरोपी दुकानदार व उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर निवासी अमित सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि चार दिसंबर की शाम अपनी भतीजी की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। इस दौरान जाफरा बाजार में जाम लगा था। एक दुकानदार अपने दुकान के बाहर सड़क पर सामान रखे हुए था, जिस वजह से गाड़ियां नहीं निकल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदार से सामान हटाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर उसने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार के समर्थन में आसपास के लोग भी आ गए और वह मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान ईंट से कार पर हमला कर दिया गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। शीशा टूट गया। कार सवार अमित खुद को बचाने के लिए कार छोड़कर फरार हो गए। पास में ही अपने दोस्त राजेंद्र गुप्ता के घर भागकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए थे। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें