फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से महराजगंज रूट पर दौड़ी डबल डेकर एसी बस

Sat, 26 Sep 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महराजगंज रूट पर डबल डेकर वातानुकूलित बस का शुक्रवार शाम बारिश के बीच ट्रायल किया गया। बस स्टेशन से महराजगंज तक करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। बस स्टेशन से ट्रायल की शुरुआत की गई। रवाना होते समय बस में 24 यात्री सवार थे। रास्ते में कई यात्री बस में चढ़े और उतरे। महराजगंज से गोरखपुर लौटते समय बस में 34 यात्री सवार रहे।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान यात्रियों की संख्या कम रही। परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों की संख्या और बस के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखा गया। ट्रायल के बाद इस रूट पर नियमित रूप से डबल डेकर वातानुकूलित बस चलाने को लेकर फैसला किया जाएगा। बस का किराया साधारण बसों की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। गोरखपुर परिक्षेत्र में अभी एक डबल डेकर वातानुकूलित बस का संचालन कसया रूट पर किया जा रहा है। दो नई बसों में से एक का ट्रायल महराजगंज रूट पर किया गया है। तीसरी बस का रूट अभी तय नहीं किया गया है। परिवहन विभाग यात्रियों की संख्या और रूट की उपयोगिता के आधार पर आगे निर्णय लेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें