फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छह साल बाद फिर अपडेट होगा बदमाशों का डोजियर

Wed, 23 Sep 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के करीब पांच हजार बदमाशों की अब नए सिरे से कुंडली तैयार होगी। पुलिस पुराने रिकॉर्ड को अपडेट करने के साथ अपराधियों के नए फोटो भी जुटाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस ने अलग सेल गठित किया है। सेल का काम बदमाशों की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जानकारी जुटाकर अपडेटेड डोजियर तैयार करना होगा।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019-20 में जिले के बदमाशों का डोजियर तैयार कराया गया था। इसमें उस समय सक्रिय और निगरानी में रहे अपराधियों का विवरण दर्ज था। करीब छह-सात वर्ष में कई अपराधियों की स्थिति बदल चुकी है। कुछ जेल से बाहर आ गए हैं जबकि कई की गतिविधियों में भी बदलाव हुआ है। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड को नए तथ्यों के साथ अपडेट करने की जरूरत महसूस की गई। नए डोजियर में बदमाश का नाम, पता, फोटो, आपराधिक इतिहास, वर्तमान स्थिति और पुलिस रिकॉर्ड से जुड़ी अन्य जानकारियां दर्ज होंगी।
विज्ञापन

नए फोटो इसलिए भी जुटाए जाएंगे, ताकि पुलिसकर्मी मौजूदा हुलिये के आधार पर अपराधियों की आसानी से पहचान कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें