फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीमार न कर दे दिन व रात के तापमान का अंतर, रहें सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वसंत ऋतु में प्रवेश करने के साथ ही मौसम तेजी से बदल रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर चकमा दे रहा है। ऐसे में सतर्कता नहीं बरती गई तो थोड़ी सी चूक सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

रविवार को तापमान अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर 14.9 डिग्री रहा। सुबह धीरे-धीरे तापमान चढ़ रहा है तो शाम को तेजी से गिरावट हो रही है। रविवार को सुबह 5:30 बजे तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सुबह 8:30 बजे 15.0, पूर्वाह्न 11:30 बजे 21.8, दोपहर 2:30 बजे 25.0, शाम 17:30 बजे 22.4, रात 9:30 बजे 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। गोरखपुर में भी इसका असर दिख सकता है। तापमान के अंतर पर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें