- जिला जज ने किया स्वास्थ्य विभाग के वीडियो कांफ्रेंसिंग सेल का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला जज राज कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीएमओ न्यू बिल्डिंग में स्वास्थ्य विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल का शुभारंभ किया। इस दौरान एडीजे पंकज श्रीवास्तव, गोबिंद मोहन, एडी हेल्थ डॉ जयंत कुमार और सीएमओ डॉ. राजेश झा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद बिना भागदौड़ के वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के किसी भी न्यायालय के समक्ष चिकित्सा अधिकारी उपस्थित हो सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला जज राज कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों का समय बेहद कीमती है। उनका समय समुदाय की सेवा और मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए कहीं अधिक जरूरी है। इस काम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल काफी मददगार होगा। उन्हें अस्पताल या ओपीडी छोड़ कर न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनना होगा। जिला जज ने कोविड काल में चिकित्सा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।