फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉक्टर के बेटे ने लगा दिया गलत इंजेक्शन, युवती लकवाग्रस्त

Thu, 01 Feb 2024 11:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गीडा पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के एकला बाजार में स्थित चंद्रा अस्पताल के डाॅ. बीएन विश्वकर्मा के बेटे पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा है। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही युवती लकवाग्रस्त हो गई। न्यूरो के डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराया तो सुधार हुआ।

विज्ञापन


नाैसड़ के इंद्राचक निवासी पीड़िता की मां गीता ने एसएसपी से मिलकर इसकी शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर डाॅ. बीएन विश्वकर्मा, अस्पताल के मैनेजर और डाॅक्टर के बेटे गौरव उर्फ पप्पी के खिलाफ केस दर्ज कर गीडा पुलिस जांच कर रही है।

गीता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 12 जनवरी को बेटी करिश्मा के पेट में दर्द होने पर वह उसे चंद्रा अस्पताल ले गई थीं। यहां डाॅ. बीएन विश्वकर्मा ने उपचार के लिए बेटी को भर्ती किया। रात के समय अचानक बेटी की तबीयत खराब होने लगी तो डाॅक्टर को सूचना दी गई। वह खुद न आकर बेटे गौरव को देखने के लिए भेज दिए। गौरव ने बेटी को तीन इंजेक्शन लगाया और फिर चले गए। भोर में फिर दर्द होने पर डॉक्टर को बुलाने का प्रयास किया तो फिर बेटे को भेज दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि गौरव ने नाराजगी जताते हुए फिर बेटी के कमर के नीचे कई इंजेक्शन लगाए और गाली देते हुए चले गए। कुछ देर के बाद नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया और कार्य करना बंद कर दिया। डाॅ. बीएन विश्वकर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया की आपरेशन में सुन्न करने वाला इंजेक्शन लगा है। कुछ देर बाद सही हो जाएगा।

काफी देर बाद तक सही नहीं होने पर वह किसी तरह से अस्पताल से बेटी को निकालकर डाॅ. त्यागी के पास पहुंचे। उन्होंने न्यूरो को बुलाया और एमआरआई कराई। जांच में सामने आया कि गलत इंजेक्शन लगने से लकवा की स्थिति बन गई है। महिला ने कहा कि उसकी बेटी की शादी तय थी, लेकिन डॉ. बीएन और उसके बेटे गौरव की लापरवाही से बेटी की जिंदगी बर्बाद हो गई।

एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गीडा पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें