फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मृतक का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने ली राहत सांस, जानें क्या है वजह

Sun, 05 Apr 2020 01:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : pti
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बस्ती के कोरोना संक्रमित मृत युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। शनिवार को 54 नमूने की जांच की गई है। इनमें 48 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक गोरखपुर में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी में शुक्रवार को जांच के लिए 54 नमूने आए थे। इनमें महराजगंज के तब्लीगी मरकज के 23 नमूने शामिल थे। इनमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि चार रिपोर्ट संदिग्ध लगने पर फिर से जांच के लिए भेजा गया है।

वहीं, बस्ती में मृत युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोगों के 19 नमूने मेडिकल कॉलेज से भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा बस्ती से 10, देवरिया से दो और नमूने आए थे। इनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरएमआरसी के निदेशक डॉ अशोक पांडे ने बताया कि अन्य नमूनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें