फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संक्रमण फैलने के कारण डॉक्टरों ने महिला की बाईं आंख निकाल दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिकरीगंज क्षेत्र के न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद संक्रमण का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल, सिकरीगंज में आयुष्मान योजना के तहत हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण के मामले में गंभीर स्थिति सामने आई है। इसमें एक मरीज की बाईं आंख निकालनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बारीगांव निवासी देवराजी देवी का बाईं आंख का मोतियाबिंद ऑपरेशन पिछले रविवार को न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में हुआ था। ऑपरेशन के अगले दिन आंख में तेज दर्द और उल्टी शुरू होने पर परिजनों ने हॉस्पिटल से संपर्क किया। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन पहले दो निजी अस्पतालों में गए लेकिन हालत देखकर उन्हें वापस कर दिया गया। इसके बाद वे एम्स, दिल्ली ले गए। एम्स के डॉक्टरों ने संक्रमण फैलने के कारण शुक्रवार की रात उनकी बाईं आंख निकाल दी। देवराजी देवी के पति विजय कुमार ने बताया कि न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल की ओर से इस मामले में कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि एम्स में इस मामले से जुड़े लगभग 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा सहजनवां क्षेत्र के रामपुर गरथौली लरबरी निवासी मीरा देवी की भी इसी तरह की स्थिति है। डॉक्टरों ने बताया कि सुधार न होने पर उनकी भी आंख निकालनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें