फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: तबीयत खराब है तो ना हो परेशान, ऐसे ले सकते हैं डॉक्टरों से सलाह

Wed, 15 Apr 2020 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल की ओर से टेलीकंसल्टेशन की सेवा शुरू की गई है। इसके तहत मरीज 50 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों से फोन और वाट्सएप के जरिए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकेंगे।

विज्ञापन


चिकित्सक मरीजों को ऐसी दवा लिखेंगे जो आसपास के मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल सकें। अगर दवा आसपास के मेडिकल स्टोर पर नहीं मिली तो उसे हॉस्पिटल घर पर उपलब्ध कराएगा। यह निर्णय लॉकडाउन में मरीजों की परेशानियों को देखते हुए लिया गया है।

लॉकडाउन में दूर-दराज के मरीज प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए नहीं आ पा रहे हैं। इसकी वजह से डॉक्टरों को डर है कि आने वाले दिनों में मरीजों का मर्ज इलाज न मिलने से गंभीर न हो जाए। इसलिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल ने टेलीकंसल्टेशन की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इसके तहत मरीज 7084001122 या फिर 7518439250 पर संपर्क कर अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं। डॉक्टरों की कोशिश है कि पहले ऐसी दवाएं ही लिखी जाएं जो मरीजों के आसपास के मेडिकल स्टोरों पर मिल सकें। अगर दवाएं नहीं मिलेंगी तो प्रशासन के सहयोग से मरीजों को उनके घरों तक दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

ये विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे टेलीफोन पर सलाह

टेलीफोन पर करीब 50 से अधिक डॉक्टर मरीजों को सलाह देंगे। इनमें पांच फिजिशियन, दो चेस्ट फिजिशियन, तीन हृदय रोग विशेषज्ञ, दो चर्म रोग विशेषज्ञ, पांच हड्डी रोग विशेषज्ञ, सात बाल रोग विशेषज्ञ, चार सर्जन, दो दंत रोग विशेषज्ञ, 14 महिला रोग विशेषज्ञ, छह एमबीबीएस और 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अलग-अलग शिफ्टों में मौजूद रहेंगे।

किसी डॉक्टर का न मिले फोन तो इन नंबरों पर करें संपर्क
आईएमए और प्रशासन के सहयोग से मरीजों के लिए शुरू की गई टेलीफोनिक सेवा लगातार जारी है। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए आईएमए ने पांच और नंबर जारी किए हैं। संबंधित चिकित्सकों के फोन न मिलने पर इन नंबरों पर फोन कर सहायता ली जा सकती है।

इनमें आईएमए के अध्यक्ष सहित क्विक एक्शन टीम के चीफ कनवेटर सहित आईएम के सचिव के नंबर शामिल हैं। यह जानकारी मंगलवार को डॉ. शिवशंकर शाही ने दी। उन्होंने बताया कि अगर मरीज संबंधित डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है और उसका नंबर नहीं लग रहा है तो इन नंबरों पर संपर्क कर सलाह ले सकता है।

डॉक्टर का नाम                   मोबाइल नंबर
  • डॉ. सदानंद चंद कौशिक        9415261592
  • डॉ डीके सिंह                         9621468842
  • डॉ शिवशंकर शाही                8795032888
  • डॉ राजेश गुप्ता                      7607045467
  • डॉ मीनाक्षी गुप्ता                    7607045467
विज्ञापन

ये रही पूरे डॉक्टरों की सूची




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें