फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तारामंडल में डॉक्टर से दुर्व्यवहार, संचालक का सिर फोड़ा- पांच पर एफआईआर

Tue, 28 Apr 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 12 बजे एक इमरजेंसी मरीज को देखने पहुंचे डॉक्टर विवेक मिश्रा मरीज को देखने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर सामने से आ रही कार में सवार युवक गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर उनसे उलझ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तारामंडल इलाके में रविवार आधी रात नशे में धुत मनबढ़ों ने गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर सड़क पर डॉक्टर से दुर्व्यवहार किया। अस्पताल कर्मियों के पहुंचने पर वे धमकी देकर चले गए लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


बीच-बचाव करने पहुंचे संचालक का भी सिर फोड़ दिया और तोड़फोड़ करते हुए भाग गए। रामगढ़ताल पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बखरा निवासी रोहित कुमार तारामंडल स्थित राजश्री हॉस्पिटल में पिछले चार वर्षों से कार्यरत हैं।

विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 12 बजे एक इमरजेंसी मरीज को देखने पहुंचे डॉक्टर विवेक मिश्रा मरीज को देखने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर सामने से आ रही कार में सवार युवक गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर उनसे उलझ गए।

डॉक्टर से दुर्व्यवहार की सूचना और शोर सुनकर अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक डॉक्टर अपनी गाड़ी साइड कर वहां से जा चुके थे। आरोप है कि नशे में धुत कार सवार पांचों युवक गाड़ी से उतरकर अस्पताल कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर एक युवक ने रोहित कुमार को धक्का देकर गिरा दिया और देख लेने की धमकी दी। कुछ ही देर बाद आरोपी ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से लैस होकर उसी कार से अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे अस्पताल संचालक विकास शर्मा पर भी हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया।

घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वाहन देवरिया के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जिससे संपर्क कर कार में सवार युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें