फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओवरटेक कर रोकने की कोशिश, कार सवार युवकों पर फायरिंग का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गगहा में डॉक्टर ने दी तहरीर, दो राउंड गोली चलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- पुलिस बोली- जांच में नहीं हुई फायरिंग की पुष्टि, टिकरी मोड़ के आगे की बताई जा रही घटना

गगहा। गगहा थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों पर ओवरटेक कर फायरिंग करने का आरोप लगा है। क्षेत्र निवासी डॉ. गौरीशंकर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कार सवार युवकों ने पहले उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की और असफल होने पर उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है और मामला संदिग्ध लग रहा है।
डॉ. गौरीशंकर के अनुसार, 15 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी कार से घर जा रहे थे। आरोप है कि टिकरी मोड़ के आगे पीछे से आ रही एक वैगनआर कार में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि खतरे की आशंका होने पर उन्होंने कार की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से निकल गए। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उनकी ओर दो राउंड फायरिंग कर दी। संयोग से दोनों गोलियां उन्हें नहीं लगीं, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डॉक्टर ने डायल-112 पर सूचना दी और गगहा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गगहा राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें