फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में अचानक तबीयत बिगड़ने से गिरे डॉक्टर, मौत

Fri, 17 Nov 2023 12:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 2016 बैच के एमबीबीएस छात्र रहे डॉ. अभिषेक कुमार ने पढ़ाई पूरी करके के बाद वर्ष 2022 में देवरिया के रेलवे अस्पताल में ऑर्थो विभाग में कार्य शुरू कर दिया था। बुधवार की शाम वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दोस्तों से मिलने आए थे।
विज्ञापन
डॉ अभिषेक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के भटवलिया निवासी डॉ. अभिषेक कुमार (30) बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में ही अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां आईसीयू में कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई। देर शाम दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। आशंका जताई जा रही है कि हृदय गति रुकने से मौत हुई होगी। हृदय और अन्य अंगों की जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। बड़े भाई आशुतोष कुमार शव लेकर गांव चले गए।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 2016 बैच के एमबीबीएस छात्र रहे डॉ. अभिषेक कुमार ने पढ़ाई पूरी करके के बाद वर्ष 2022 में देवरिया के रेलवे अस्पताल में ऑर्थो विभाग में कार्य शुरू कर दिया था। बुधवार की शाम वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दोस्तों से मिलने आए थे। रात में किसी दोस्त के साथ हॉस्टल में रुके थे।

बृहस्पतिवार की सुबह सीने में दर्द होने पर उन्होंने कोई दवा खाई। दोपहर 12 बजे तक आराम न होने पर बाइक से किसी डॉक्टर के पास जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक अभी मेडिकल कॉलेज गेट के पास लगी बाबा राघव दास मूर्ति के पास पहुंची थी कि पीछे बैठे डॉ. अभिषेक लुढ़क गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में घर से बाजार तक उल्लास, छठ महापर्व आज से

विज्ञापन

बाइक चला रहे युवक और अन्य लोग मेडिसिन इमरजेंसी में ले गए जहां, आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। कुछ ही देर में डॉ. अभिषेक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर डॉ. अभिषेक के बड़े भाई आशुतोष कुमार को सूचना दी गई।

आशुतोष गोरखपुर के कैम्पियरगंज में सीओ रह चुके हैं और वर्तमान में लखनऊ के अलीगंज में तैनात हैं। डॉ. अभिषेक की मौत की वजह जानने के लिए हृदय व शरीर के कुछ अन्य अंगों को जांच होगी। इसके लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें