सीने में दर्द की शिकायत है और यह दर्द बांह और जबड़े तक पहुंच रहा है तो इसे कत्तई हल्के में न लें। तत्काल ईसीजी, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कराएं।
फिजिशियन डॉ. आरपी त्रिपाठी ने कहा कि सर्दियों में नसें सिकुड़ने लगती हैं। ऐसे में अगर नसों में किसी प्रकार का ब्लॉकेज है तो हृदय तक पर्याप्त मात्रा में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती। इससे हृदय के ऊत्तक क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। यह मेडिकल इमरजेंसी है। यह किसी भी आयु, उम्र में हो सकता है। इसलिए समय-समय पर अपनी जांच कराते रहें।
हार्ट अटैक के लक्षण
छाती, बांह या छाती की हड्डी के नीचे असुविधा, दबाव, भारीपन, जकड़न, निचोड़ना या दर्द, बेचैनी जो आपकी पीठ, जबड़े, गले या बांह तक जाती है।
अपच या घुटन महसूस होना (यह सीने में जलन जैसा महसूस हो सकता है), पसीना आना, उल्टी या चक्कर आना, थकान या सांस की तकलीफ, दिल की असामान्य धड़कन।