फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर रही जागरूक: ड्राइविंग सीट के दाएं या बाएं सवारी न बैठाएं, न अश्लील गाने बजाएं

Thu, 11 May 2023 04:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

यातायात पुलिस के जागरूकता अभियान का असर अभी कुछ ही ऑटो और ई रिक्शा चालकों पर हुआ है। कुछ की मनमानी जारी है। बुधवार को शहर के चौराहों पर अलग-अलग स्थिति नजर आई। सुबह 11.45 बजे मोहद्दीपुर चौराहे से विश्वविद्यालय चौराहे की तरफ जा रहे दो ऑटो चालक सजग नजर आए।
विज्ञापन
गोरखपुर ऑटो ड्राइवर हुए अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी ऑटो व ई रिक्शा चालक...ड्राइविंग सीट के दाएं या बाएं कोई सवारी न बैठाएं। सवारी को आगे बैठाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। अश्लील गाने न बजाएं। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। शाम को लाइट जलाकर वाहन चलाएं। वाहन के आगे-पीछे बंफर नहीं लगाएं। यदि लगाए हों तत्काल निकलवा दें। सप्ताह भर का समय मिलेगा, इसके बाद जुर्माना वसूला जाएगा। इस तरह के जागरूकता वाले संदेश शहर के सभी 21 आईटीएमएस (इंटेलीजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से बुधवार को दिन भर प्रसारित किए जाते रहे।

विज्ञापन


सुबह 11.45 बजे मोहद्दीपुर चौराहे पर सजगता का संदेश प्रसारित किया जा रहा था। कंट्रोल रूम से बताया जा रहा था कि ऑटो में ओवरलोड सवारी बैठाने और म्यूजिक सिस्टम मिलने पर सख्ती होगी। चालान काटने के साथ ही सीट निकलवाई जाएगी। इसमें आने वाले खर्च का वहन ऑटो चालकों को करना पड़ेगा। यह चेतावनी सप्ताह भर ही दी जाएगी। यानी ऑटो चालकों ने यातायात पुलिस के जागरूकता संदेश पर ध्यान नहीं दिया और फिर लाल घाघरा...जैसे फूहड़ गाने बजाए. तो मुश्किल में फंसना तय है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

अभियान के बाद भी अभी कुछ में ही सुधार

यातायात पुलिस के जागरूकता अभियान का असर अभी कुछ ही ऑटो और ई रिक्शा चालकों पर हुआ है। कुछ की मनमानी जारी है। बुधवार को शहर के चौराहों पर अलग-अलग स्थिति नजर आई। सुबह 11.45 बजे मोहद्दीपुर चौराहे से विश्वविद्यालय चौराहे की तरफ जा रहे दो ऑटो चालक सजग नजर आए। न तो ड्राइवर सीट पर सवारी थी, न ही अश्लील गाने बज रहे थे। दोपहर 12.05 बजे, विश्वविद्यालय चौराहे पर कई ऑटो और ई रिक्शा में चालकों ने अपने बगल में सवारी बैठाई थी। कुछ इसी तरह की स्थिति दोपहर 12.46 बजे शास्त्री चौराहे पर भी दिखी। यहां सहजनवां की ओर जाने वाले ऑटो चालक अपने बगल में यात्री बैठा रहे थे।

पूरे मंडल में शुरू हुआ अभियान, जारी रहेगी कार्रवाई
ऑटो में ड्राइवर सीट पर सवारी बैठाने और अश्लील गाना बजाने के खिलाफ पूरे मंडल में कार्रवाई शुरू हुई है। आईजी जे रविंद्र ने गोरखपुर के साथ ही महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिलों के पुलिस प्रमुखों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। आईजी ने कहा है कि पहले एक सप्ताह तक अभियान चलाकर चालकों को जागरूक किया जाए। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अश्लील गाने बजाने पर आईजी ने मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: मुसीबत में औषधि केंद्र: 1700 में मिलेंगी 300 दवाएं तो कैसे उबरेंगे मरीज

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि ऑटो चालकों को जागरूक किया जा रहा है। एक सप्ताह बाद जांच की जाएगी। मनमानी पर ऑटो चालकों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसलिए, ऑटो चालक अपनी सीट छोटी करा लें। आगे कोई सवारी न बैठाएं। अश्लील गाने न बजाएं।

यातायात पुलिस ने दी हिदायत
गोरखपुर शहर के विभिन्न चौराहों पर बुधवार को यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीआई मनोज कुमार और धर्मेंद्र कुमार सिंह. अजीत कुमार पांडे ने ऑटो और ई रिक्शा चालकों को चालक के दाएं- बाएं कोई सवारी ना बैठाने की अपील की। पुलिस ने ऑटो एवं ई रिक्शा में फूहड़ और भद्दे गाने बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। टीआई ने कहा सभी लोग अपने ऑटो से म्यूजिक सिस्टम हटा दें। जांच के दौरान कोई सिस्टम पाए जाने पर चालान काटा जाएगा। टीपी नगर ,धर्मशाला चौराहा, काली मंदिर तिराहा एवं शास्त्री चौराहा पर यातायात पुलिस ने चालक की सीट के दाएं बाएं बैठे यात्रियों को उतारवाया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें