फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीएम ने दर्जिनिया ताल मगरमच्छ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
दरजिनिया ताल का निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। 
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील निचलौल दर्जिनिया ताल के मगरमच्छ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। दर्जिनिया ताल तीन हेक्टेयर में फैला हुआ है। ताल में एक वॉच टावर और मड ट्रैक मौजूद है। मगरमच्छ के विहार के लिए ताल की सफाई की जाती है।
विज्ञापन

ताल के कारण विविध पंछियों (लिटिल एग्रीट, कॉरमोरंट, वॉटरहेन, इत्यादी) की किलबिलाहट भी सुनाई देती हैं। पर्याप्त संख्या में मगरमच्छ ताल में विहार एवं बास्किंग करते पाए गए। दर्जिनिया ताल का ईको-टूरिज्म के दृष्टिकोण से विकास करने के लिए ट्री-हाउस, रेस्ट हट आदि सुविधा प्रदान करने के सुझाव दिए ताकि पर्यटक कुदरत की इस देन का लुफ्त उठा सकें। इसके बाद जिलाधिकारी ने निचलौल रेंज स्थित बैठवलिया बीट के ग्राम सभा भेड़िहारी के पौधरोपण स्थल का भी निरीक्षण किया। यह कुल 3 हेक्टेयर में स्थित है। परिसर में महोगनी, जामुन, गुटेल, अर्जुन और कटहल के कुल 4,800 पौधे रोपित पाए गए। संवाद
मरीजों से बातचीत कर व्यवस्था की ली जानकारी
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मिठौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में आरोग्य मेले के आयोजन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैथालॉजी, स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र, स्क्रीनिंग की जांच की। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 32 मरीजों का उपचार किया गया था। स्क्रीनिंग में 17 मरीज व पैथालॉजी में शुगर, एचआईवी, सहित अन्य रोगों का जांच किया गया था। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर व्यवस्था के विषय में जानकारी ली। सर्प दंश दवा स्टॉक के साथ अन्य दवाओं का स्टॉक का भी निरीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें