फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव और विकास पर रहेगा जोर : दिव्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव और विकास पर रहेगा जोर : दिव्या
विज्ञापन

देरशाम कार्यभार संभालने के बाद बोलीं, नवागत डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नवागत डीएम दिव्या मित्तल ने रविवार की देर शाम ट्रेजरी पहुंचकर जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद वे सीधे कलेक्ट्रेट में बने कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंची और यहां की व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन

वर्ष 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल मूलरूप से दिल्ली की निवासी हैं। बतौर डीएम संतकबीरनगर में उनकी यह पहली तैनाती है। हाल में वह बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष थीं। इससे पूर्व मेरठ, गोंडा और सीतापुर में वे विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। नवागत डीएम ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाना है। विकास के क्षेत्र में पिछड़ा जनपद है। यहां की विकास के पहिए को तेजी के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगी। पीड़ितों को न्याय मिले और कानून व्यवस्था बेहतर रहे इस पर जोर रहेगा। संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में फरियादियों की शिकायतें ठीक से सुनी जाए और उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हो इस पर भी ध्यान देंगी। इस दौरान एडीएम संजय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर राज नारायण त्रिपाठी, टीओ जे एन झा, नाजिर बद्री प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें