फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब छठ पर घर जाने वाले स्टेशन पर उमड़े, पायदान पर बैठकर कर रहे यात्रा

Wed, 15 Nov 2023 04:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में उमड़ी भीड़ के चलते जनरल बोगी में तिल रखने की जगह नहीं थी। गोरखपुर से छपरा और नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ भरी थी। वहीं दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अभी सामान्य भीड़ है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली बीत गई, लेकिन ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई। मंगलवार की दोपहर में दिल्ली से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ टूट पड़ी। पहले से ही इस ट्रेन के जनरल कोच व स्लीपर में यात्री गेट के पायदान तक लटके हुए थे।

विज्ञापन


गोरखपुर में उमड़ी भीड़ के चलते जनरल बोगी में तिल रखने की जगह नहीं थी। गोरखपुर से छपरा और नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ भरी थी। वहीं दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अभी सामान्य भीड़ है।
दिवाली के बाद अब छठ पूजा के लिए लोग घर लौट रहे हैं। सबसे अधिक बिहार के लोग यात्रा कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह दिल्ली से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन करीब पौने दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन


इस ट्रेन के इंतजार में खड़े बगहा, बेतिया, रक्सौल आदि के यात्री ट्रेन में किसी तरह से घुसने के प्रयास में जुट गए। वहीं दिल्ली से गोरखपुर लौटे लोग बाहर की भीड़ के चलते निकल नहीं पा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के आदित्य सिंह का जूनियर विश्वकप हॉकी टीम में चयनित,16 साल बाद मिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

बशारतपुर के मिथिलेश ने बताया कि वे पत्नी के साथ स्लीपर कोच में थे। भीड़ के चलते बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। सामान समेत जब तक बाहर आए, ट्रेन छूटने का समय हो गया था। वहीं बगहा के सतीश स्लीपर कोच में घुसने के प्रयास में लगे थे।

दोपहर 12.50 बजे आई बाघ एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ थी। इस ट्रेन में छपरा जाने वाले यात्री चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, वहीं अंदर बैठे यात्री अपनी सीट बचाने में लगे थे। जनरल बोगी के सामने तो अफरा तफरी जैसी स्थिति थी। जिसे जहां से जगह मिला, वहीं से घुसने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें: उमेश ने लड़की पर तेजाब फेंककर की थी हत्या, 10 साल बाद भाइयों ने लिया बदला
विज्ञापन

वापसी की ट्रेनें भी फुल, लेकिन अभी धक्का-मुक्की नहीं

अब गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में भी सीटें फुल हो गई हैं, लेकिन अभी धक्का-मुक्की की स्थिति नहीं है। बताया जा रहा है कि छठ बाद यह स्थिति बिगड़ेगी। शाम पौने चार बजे दिल्ली गई बिहार संपर्क क्रांति में स्लीपर व एसी थर्ड कोच में यात्री आराम से अपनी सीटों पर बैठे थे। हालांकि जनरल कोच में यहां भी भीड़ नजर आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें