दिव्यांग व गंभीर मरीजों को स्पेशल ट्रेनों में भी किराए में मिल रही छूट
गोरखपुर। ट्रेन से सफर करना है तो यह जानकारी आपके काम की है। स्पेशल ट्रेनों
में दिव्यांग व गंभीर बीमारी वाले मरीजों को किराए में छूट मिल रही है। सीनियर
सिटीजन को मिलने वाली छूट समाप्त कर दी गई है। हालांकि रिजर्वेशन में बुजुर्गों और महिलाओं का कोटा बरकरार है। उन्हें सीट में प्राथमिकता भी दी जाएगी, लेकिन फिलहाल उन्हें टिकट में कोई रियायत नहीं दिया जाएगा।
कैंसर रोगी अकेले या इलाज के लिए किसी के साथ यात्रा करते हैं तो एसी सेकंड क्लास, फर्स्ट क्लास और एसी चेयर कार में 75 प्रतिशत छूट, स्लीपर क्लास और 3 एसी में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसी प्रकार थैलेसीमिया रोगी अकेले या समय-समय पर जांच के लिए किसी के साथ जाते हैं तो सभी श्रेेणी में 75 प्रतिशत छूट मिलेगी। दिव्यांग को भी सभी श्रेेणी में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।