फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: तलाकशुदा से दुष्कर्म, गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोप, पुरानी बस्ती थाने में पीड़िता ने दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में तलाकशुदा युवती को शादी का सब्जबाग दिखाकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी हुई थी मगर तलाक हो चुका है। इसका फायदा उठाकर उसके मायके के ही रहने वाले अब्दुल वहीद ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार करीब आने की कोशिश करने लगा।

जबरन कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। जब भी वह शादी करने को कहकर शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो वह मारपीट पर वह उतारू हो गया और धमकाने लगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई तो अब्दुल वहीद ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके घरवाले भी पीड़िता के घर पर आकर अपशब्द कहने लगे व जानमाल की धमकी देने लगे। पुरानी बस्ती पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट, धमकी आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को तलाश रही थी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें