फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिव्य चित्रगुप्त महायज्ञ का आयोजन 11 से 15 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सर्वसमाज आहूत पंच दिवसीय दिव्य चित्रगुप्त महायज्ञ का आयोजन 11 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। यह आयोजन बरगदवा सोनौली रोड स्थित एक निजी रिजॉर्ट में होगा, जहां देशभर के संत, विद्वान और अन्तरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव,नेसंयोजक व मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और महामंत्री डॉ. आरपी शुक्ल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान चित्रगुप्त का यह महा अनुष्ठान पहली बार गोरखपुर में आयोजित हो रहा है। महायज्ञ में प्रमुख कलाकारों में पद्मश्री नृत्यांगना नलिनी दरालनी, शिखा खरे, भजन गायक सलिल श्रीवास्तव, लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव, शास्त्रीय गायिका नलिनी निगम, मुंबई से मनीषा वर्मा तथा राष्ट्रीय तबला वादक डॉ. नागेश्वर लाल कर्ण अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें