फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लखनऊ रूट पर कालेसर के पास डायवर्जन खत्म, बड़हलगंज में जाम से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात की जांच के लिए डीएम-एसएसपी पहुंचे बड़हलगंज, जाम में फंसी गाड़ियों को निकलवाया
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी बुलाए गए, डीएम ने दोहरीघाट पुल की मरम्मत का दिया आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज (गोरखपुर)। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से किए गए डायवर्जन को शनिवार सुबह खत्म कर दिया गया। इसके बाद बस्ती तक गाड़ियां जा रही थी फिर डायवर्ट हो रही थी, लेकिन इसे भी शाम में खत्म कर वाहनों को आवागमन पहले की तरह शुरू करा दिया गया। इसका असर बड़हलगंज में देखने को मिला।
शनिवार को घंटों का जाम नहीं लगा। वहीं, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पटना तिराहे का निरीक्षण भी किया और इस दौरान वाहनों को निकाला गया। विधायक राजेश त्रिपाठी भी पहुंचे और जाम की समस्या से अवगत कराए। मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी बुलाए गए, जिन्हें डीएम ने मरम्मत व निर्माण काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जीरो प्वाइंट पर डायवर्जन की वजह से तीन दिनों तक बड़हलगंज में जाम के हालात रहे, जो शनिवार की सुबह डायवर्जन खत्म होने के बाद ही सुधरा। शनिवार की दोपहर एसडीएम, सीओ, पीडब्ल्यूडी व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पटना चौराहे पर पहुंचे डीएम व एसएसपी को विधायक ने बताया कि फोरलेन पर मार्च तक एक लेन पूरा शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी से बात कर जल्द से जल्द पुल चालू करने को कहा जाएगा।
वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से पटना चौराहे के चौड़ीकरण के कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया। उन्होंने नगर पंचायत से जो गाड़ियां खराब हो जाती हैं, जिससे जाम लगता है, उसके लिए क्रेन की व्यवस्था कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को जाम के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोहरीघाट जाकर मऊ जनपद के डीएम अरुण कुमार व कप्तान अविनाश पांडेय से वार्ता कर सरयू पुल पर पुलिस पैट्रोलिंग करने को कहा। दोनों थानों के जिम्मेदारों से हर पल जाम के प्रति सतर्क रहने की बात कही गई।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम रोहित मौर्य, सीओ रत्नेश्वर सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आरपी सिंह, एई अभय सिंह, विद्युत विभाग एक्सईएन सतीश चन्द्र, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, ईओ शिवकुमार, कोतवाल अंजुल चतुर्वेदी, एसओ कल्पना मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें