फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती में जलवा दिखाएंगे जिले के अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के खजनी के रहने वाले छात्र अंकुश का चयन दिल्ली में 30 जनवरी से तीन फरवरी तक आयोजित होने वाले माध्यमिक विद्यालयी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम से वह जलवा दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

अंकुश ग्रामोदय इंटर कॉलेज बढ़या पार में कक्षा सात के छात्र हैं। अंकुश के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ठीक नहीं है। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके चयन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र, जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, प्रधानाचार्य हरे राम मिश्र, प्रबंधक रमाकांत दुबे, आलोक श्रीवास्तव आदि ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें