फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मजनू चौराहे की दुकान से मिले 48 गैस सिलिंडर, जांच शुरू

Tue, 27 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला पूर्ति विभाग की टीम ने की जांच, भंडारण नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- भरे और खाली सिलिंडर गैस एजेंसी को सौंपे गए



गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौराहे पर एक दुकान में रखे 48 गैस सिलिंडरों के भंडारण की जांच शुरू हो गई है। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलिंडरों की जांच की। अधिकारियों के अनुसार गैस की डिलीवरी करना अलग बात है, लेकिन नियमों के विरुद्ध सिलिंडरों का भंडारण करना गलत है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुकान से मिले सिलिंडरों में 28 भरे सिलिंडर, चार छोटे कॉमर्शियल, दो बड़े काॅमर्शियल सिलिंडर शामिल हैं। विभागीय टीम ने मामले की जांच के बाद सभी सिलिंडरों को वाहन सहित काजीपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, दुकान पर रखे सिलिंडर शगुन भारत गैस एजेंसी से लाए जाते थे और ग्राहकों को दिए जाते थे। हालांकि दुकान पर सिलिंडरों के भंडारण की अनुमति और इससे जुड़े नियमों के पालन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले मजनू चौकी प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान से सिलिंडरों को कब्जे में लिया था। पुलिस सभी सिलिंडरों को वाहन सहित चौकी ले गई थी। इसके बाद जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।



दुकान पर रखे गैस सिलिंडरों के मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- अजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें