पुलिसकर्मियों को सैनेटाइजर व मास्क देते जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गरखपुर जिले के हाटा बाजार में रविवार को जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ला ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने अपने वार्ड में घूमकर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया।
वहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ- साथ ग्रामीणों में भी मास्क, सैनेटाइजर के अलावा अंगोछा बांटा। लोगों से कहा कि इस आपदा के समय में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन करते हुए घरों में रहें और गांव में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
जिला पंचायत सदस्य ने पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कई ग्रामीण पत्रकारों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार जनता की बात और उनकी समस्याएं अब अखबार के माध्यम से अधिकारियों और शासन तक पहुंचाते हैं इसलिए इनका सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है।