संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भारतीय युवक संघ की ओर से शहीद रवींद्र सिंह की स्मृति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर को किया जाएगा। तीन वर्गों में आयोजित परीक्षाएं जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होंगी। प्रत्येक ग्रुप से प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार के रूप में बाइक या स्कूटी दी जाएगी।
वहीं, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 21 व 16 हजार रुपये नकद धनराशि दी जाएगी। आयोजक भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू ने बताया कि परीक्षा में सामान्य ज्ञान व अन्य विषयों के लगभग 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके दिए गए 4 उत्तरों में से किसी एक पर सही का निशान लगाना होगा।
आवेदन पत्र शहर के विभिन्न स्कूलों से 15 दिसंबर तक हासिल किया जा सकेगा। परीक्षा से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9336241444 और 8299594729 पर संपर्क किया जा सकता है।