दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका के दुसरे अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका ‘साहित्य विमर्श’ के दूसरे अंक का विमोचन बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। उन्होंने पत्रिका की गुणवत्ता और छात्रों के काम की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि पत्रिका में संबंधित माह की गतिविधियों के संकलन के साथ-साथ, पुरातन छात्र के संस्मरण, शिक्षकों के द्वारा किए गए अकादमिक कार्यों का विवरण, छात्रों की रचनाएं, संबंधित माह में साहित्य के क्षेत्र में हुए उत्कृष्ट कार्यों के संकलन के साथ-साथ उस माह में मीडिया के प्रकाशन का भी संकलन किया गया है। इस दौरान प्रभारी डॉ. आमोद राय, खुशबू जायसवाल, कुशाग्र मिश्रा, नितेश सिंह मौजूद रहे।