फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पावरलिफ्टिंग में अभय बने ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले ​खिलाड़ी और उप​स्थित अति​थि।
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ांगन के कुश्ती हॉल में रविवार को जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें अभय साहनी ओवरऑल चैंपियन बने। उनके अलावा छह खिलाड़ियों राज सैनी, सूरज सिंह, वैभव कुमार, देव, कृष्णा जायसवाल व रामकुमार सोनकर ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ''''आगू'''' ने कहा कि आज के युवा अपने फिटनेस पर भी ध्यान दे रहा है, जो स्वास्थ्य के साथ देश के लिए भी अच्छा है। संगठन के जिला सचिव विनय यादव ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य अपने साथ साथ देश के लिए भी अच्छा है। विक्की यादव ने बताया कि दो और तीन मई को सरैया में पावरलिफ्टिंग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होनी है। अध्यक्षता पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भारतेंदु यादव ने व संचालन जिला सचिव विनय यादव ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आकाश प्रताप यादव, संजू यादव, जितेंद्र शर्मा, धीरज त्रिपाठी, सत्यवीर, नितेश शुक्ला, राकेश मिश्रा, ज्ञान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें