फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम ने उतारी फौज, जिला जज कार्यालय परिसर किया गया सैनेटाइज

Thu, 19 Mar 2020 06:52 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने जिला जज कार्यालय परिसर को सेनेटाइज किया गया। इस दौरान नगर निगम के 30 सफाई कर्मचारियों ने पूरे कोर्ट परिसर में छिड़काव किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा और अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला जज के कार्यालय पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के 30 कर्मचारियों ने जिला जज कार्यालय के पूरे परिसर में सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। साथ ही पूरे परिसर में चूने का भी छिड़काव किया गया।

इस दौरान नगर निगम के मुख्य सफ ाई निरीक्षक पीएन गुप्ता समेत अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर बुधवार को नगर निगम परिसर को भी सेनेटाइज किया गया था। उसके पहले नगर निगम की टीम ने सिटी मॉल में भी सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव कर मॉल को सेनेटाइज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें