फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, बन रही अत्याधुनिक ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- 22 करोड़ रुपये से तैयार हो रहा नया ओपीडी भवन, दो वर्ष में बनकर हो जाएगा तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से नए ओपीडी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें ओपीडी कक्ष, दवा काउंटर, ऑडिटोरियम, पार्किंग और प्रशासनिक ब्लॉक होगा।
नए भवन के बीच में बड़े हॉल का निर्माण होगा, जहां एक साथ लगभग 180 मरीजों के बैठने की व्यवस्था होगी। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। ओपीडी भवन के बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय बनाया जाएगा, जिससे अव्यवस्था की समस्या कम होगी। निर्माणाधीन भवन में डॉक्टरों के लिए अलग कमरे का निर्माण किया जाएगा साथ ही नर्सिंग स्टाफ लिए अलग-अलग बनाए जाएंगे, जिससे कार्य संचालन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरपी गौतम ने बताया कि नए ओपीडी भवन में सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। पूरी तरह बनने के बाद मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी। अभी निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसे पूरा होने में दो साल का समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें