फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में मिला जिला बदर, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस की जांच में रविवार रात जिला बदर अपने घर में सोते हुए मिला। एम्स थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के साथ ही उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुसम्ही बाजार के रुद्रापुर गांव में रहने वाले अमरजीत जायसवाल को डीएम ने छह माह के लिए जिला बदर किया है। पांच मई 2024 को एम्स थाना पुलिस ने देवरिया जिले के कोतवाली थाने में उसकी आमद करा दी थी। रविवार कि रात में पुलिस को सूचना मिली की अमरजीत जायसवाल अपने घर पर है। रात में पहुंचे थाना प्रभारी संजय सिंह ने अमरजीत को हिरासत में ले लिया। जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अमरजीत पर सात केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें